• Home
  • Trending News
  • जोमाटो ने बदला नाम। जानिये क्या है नया नाम ?
Zomato

जोमाटो ने बदला नाम। जानिये क्या है नया नाम ?

Zomato

जोमाटो ने बदला अपना नाम। जानिये क्या है  इसके पीछे का कारण?

फ़ूड डिलीवरी कंपनी के नाम से मशहूर कंपनी जोमाटो अब अपना नाम बदलने जा रही है। परन्तु अभी इसके लिए कंपनी को  शेयरधारको  और मंत्रालय से मंजूरी मिलनी बाकी है। अगर यह मंजूरी मिलती है तो जोमाटो  का नाम इटर्नल हो जाएगा। इटर्नल एक अम्ब्रेला कंपनी होगी जिसके अंतर्गत जोमाटो कंपनी के अन्य बिज़नेस आएंगे। अभी कंपनी के अन्य बिज़नेस में  जोमाटो, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर और डिस्ट्रिक्ट आते है। अब ये सारे बिज़नेस इटर्नल नाम की कंपनी के अंतर्गत आएंगे।

क्या बदल जाएगा जोमाटो फ़ूड डिलीवरी  बिज़नेस का नाम ?

फ़ूड डिलीवरी का बिज़नेस जोमेटो नाम से ही चलता रहेगा। आपको ज्ञात होगा जोमाटो ने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया  था तभी से आतंरिक तौर पर कंपनी इटर्नल नाम का इस्तेमाल कर रही थी । पर अब कंपनी इस आधिकारिक तौर से एक पैरेंट कंपनी के तौर पर स्थापित करना चाहती है।

क्यों बदलना पड़ा नाम ?

जोमाटो के फाउंडर ने बताया कि हमने सोच रखा था कि यदि हमारा कोई और प्रोडक्ट अगर हमारे लिए और हमारे भविष्य के लिए अहम् हो जाता है  तो हम पैरेंट कंपनी का नाम इटर्नल रख देंगे। ब्लिंकिट की सफलता के बाद कंपनी को नाम बदलने की जरूरत महसूस हो रही थी। इसलिए गत बृहस्पतिवार कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी गई  पर अभी शेयरधारको से और मंत्रालयों से इसकी अनुमति मिलना बाकी है। 

Releated Posts

चार धाम यात्रा करना हुआ आसान। फ्री रजिस्ट्रेशन कब से शुरू ?

    चार धाम यात्रा 2025 –  रजिस्ट्रेशन प्रोसेस   चार धाम यात्रा करना हर हिन्दू का सपना…

ByByTeamFeb 25, 2025

फिर उठी महा कुम्भ से राम मुद्रा चलाने की मॉंग। 

फिर उठी भगवान राम के फोटो वाली मुद्रा की मॉंग।   एक बार फिर से भगवान राम के…

ByByTeamFeb 15, 2025

दिल्ली विधान सभा चुनाव रिजल्ट

दिल्ली विधान सभा चुनाव रिजल्ट                             पार्टी …

ByByTeamFeb 10, 2025

अरविन्द केजरीवाल की हार

अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हारे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल चुनाव हार गए है। केजरीवाल ने…

ByByTeamFeb 10, 2025