• Home
  • Trending News
  • चार धाम यात्रा करना हुआ आसान। फ्री रजिस्ट्रेशन कब से शुरू ?
Chardham Yatra

चार धाम यात्रा करना हुआ आसान। फ्री रजिस्ट्रेशन कब से शुरू ?

चार धाम यात्रा 2025 –  रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

चार धाम यात्रा करना हर हिन्दू का सपना होता है। हर हिन्दू चाहता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार चार धाम की यात्रा कर सके। पहले के टाइम में यातायात के साधनो के अभाव में यह यात्रा करना बड़ा ही मुश्किल हुआ करता था। यात्री लोग मीलो पैदल चल कर अपनी मंज़िल तक पहुंच पाते थे साथ ही यात्रा करने में समय भी बहुत लगता था। पर अब ऐसा नहीं है। अब यातायात के साधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

हिंदू धर्म में चार धाम का बहुत महत्व है। यह चार धाम भारत की चारो दिशाओं में हैं। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चार धामों की यात्रा करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। चार काम यात्रा का महत्व शास्त्रों में भी वर्णित है शास्त्रों के अनुसार चार धाम यात्रा करने से व्यक्ति के सभी पाप मुक्त हो जाता हैं। उसके सभी पाप नष्ट हो जाते है। इससे श्रद्धालु जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो कर मोक्ष को प्राप्त करता है।

 कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा ?

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 30 अप्रैल 2025 से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार के खुलने के साथ ही शुरू होगी। इस यात्रा में चार प्रमुख तीर्थ स्थल गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं । यह यात्रा यमुनोत्री से शुरू होगी जिसके बाद इसका दूसरा पड़ाव गंगोत्री धाम है। तीसरा पड़ाव केदारनाथ धाम है जी कि एक हिन्दुओ का प्रसिद्ध धाम भी है। चौथा और आखिरी पड़ाव बद्रीनाथ धाम है। जहाँ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। बद्रीनाथ धाम पहुँचने के साथ ही चार धाम यात्रा समाप्त हो जाती है।

बद्रीनाथ धाम यात्रा का अंतिम पड़ाव होता है। बद्रीनाथ के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे खुलेंगे।

अगर आप भी इस यात्रा के इच्छुक है तो हम आपको बताते है कि आप कैसे यह यात्रा कर सकते है।

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगें  ?

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन जल्दी ही शुरू किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे। पहले 15 दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिसके बाद माँग के अनुसार समय में बदलाव किया जाएगा । अगर सब सही रहा तो रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भी बदला जा सकता।

कहाँ होगी ऑफलाइन बुकिंग?

चार धाम यात्रा के लिए, हरिद्वार और ऋषिकेश में 20 रजिस्ट्रेशन स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसमें से 15 काउंटर विकासनगर में होंगे।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन 1 मार्च, 2025 से उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से किये जा सकते है।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करे

कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस ?

चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं लगती है।

Releated Posts

फिर उठी महा कुम्भ से राम मुद्रा चलाने की मॉंग। 

फिर उठी भगवान राम के फोटो वाली मुद्रा की मॉंग।   एक बार फिर से भगवान राम के…

ByByTeamFeb 15, 2025

दिल्ली विधान सभा चुनाव रिजल्ट

दिल्ली विधान सभा चुनाव रिजल्ट                             पार्टी …

ByByTeamFeb 10, 2025

अरविन्द केजरीवाल की हार

अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हारे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल चुनाव हार गए है। केजरीवाल ने…

ByByTeamFeb 10, 2025

जोमाटो ने बदला नाम। जानिये क्या है नया नाम ?

जोमाटो ने बदला अपना नाम। जानिये क्या है  इसके पीछे का कारण? फ़ूड डिलीवरी कंपनी के नाम से…

ByByTeamFeb 7, 2025