• Home
  • Auto
  • काइनेटिक E-LUNA – अब किफायती Electcric Luna Moped लांच
Electric Luna

काइनेटिक E-LUNA – अब किफायती Electcric Luna Moped लांच

काइनेटिक E-LUNA 

आप ने Electric Scooter  तो बहुत सुने होंगे पर क्या आपने कभी Electric Moped का नाम सुना है ? आज हम बात कर रहे है Electric मोपेड की।  Electric scooters की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब मर्किट मे इलेक्ट्रिक मोपेड भी आ गई है।

जी हाँ हम बात कर रहे है काइनेटिक की  ई – लूना की।  काइनेटिक ग्रुप की कंपनी काइनेटिक ग्रीन कंपनी ने इसे लांच किया है।

काइनेटिक ग्रुप

काइनेटिक ग्रुप वही ग्रुप है जिसने अपने जमाने में सबसे पहले काइनेटिक हौंडा नाम से गियर लेस स्कूटर भारतीय मार्किट में उतारा था।  हममें से कुछ लोगो ने लूना मोपेड को देखा भी होगा।  यह मोपेड अपने जमाने में  “चल मेरी लूना” टैग लाइन से भी प्रसिद्ध थी।  चल मेरी लूना सुनते ही लूना मोपेड की तस्वीर दिमाग में अंकित हो जाती थी।

काइनेटिक E-Luna 3 वैरिएंट्स में आती है  वैरिएंट्स के अनुसार ही इसमें रेंज और टॉप स्पीड दी गई है।  इसकी अनुमानित कीमत वेरिएंट के अनुसार ही है।

Model Range Top Speed Battery Charging Time
E Luna X1 90 KM 50 KM/Hr. 1.7 kWh 3 Hour
E Luna X2 110 KM 50 KM/Hr. 2.0 kWh 4 Hour
E Luna X3 120 KM 50 KM/Hr. 2.3 kWh 4 Hour

काइनेटिक E-Luna  में  3 ड्राइव मोड्स हैं: इको, नॉर्मल और स्पीड मोड। जिन्हे आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार मोड को बदल सकते हैं। जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चेंज कर सकते हो। इससे इसे चलाना और भी सुविधाजनक और किफायती हो जाता है। इसकी पेलोड क्षमता  150 किलोग्राम है। जिससे आप 150 किलो तक का भार इससे खींच सकते हो। अर्थात यह मोपेड दो व्यक्तियों को आसानी से ले जा सकने में सक्षम है। इसमें 16 इंच का व्हील्स बेस दिया गया है जो सड़क पर बेहतर पकड़ और स्थिरता भी सुनिश्चित करता  हैं।


E-Luna की अन्य विशेषताएँ

  1. पिलियन सीट – E-Luna में रिमूवेबल पिलियन सीट दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर हटा इसकी जगह सामान भी ले जाया जा सकता हैं। जिससे यह मोपेड और भी  व्यावहारिक बन जाती  है।
  2. मोबाइल चार्जर – इसमें मोबाइल चार्जर भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत पड़ने अपने स्मार्टफोन को यात्रा के दौरान चार्ज भी कर सकते हैं।
  3. एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन – E-Luna में एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिए गए है जिसे जरूरत के अनुसार सड़क की स्थिति के हिसाब से सेट भी कर सकते हैं। जिससे आपकी यात्रा और भी आरामदायक बन जाती है।
  4. डिजिटल डिस्प्ले – इसमें 4.5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें ट्रिप मीटर सहित सभी जरूरी जानकारी दिखाई जाती है। यह यात्रा को और भी सुविधाजनक बना देता है।
  5. वारंटी – E-Luna पर आपको 3 साल की वारंटी दी जाती है। जो इसकी विश्वसनीयता  और भरोसे को और भी बढ़ा देती है।
  6. कीमत – E-Luna की कीमत केवल 70,000 रुपये रखी गई है। जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले काफी किफायती बनाती है। अगर आप एक बेहतरीन, सस्ती और सस्टेनेबल मोबिलिटी चाहते हैं। तो आप इसको भी विकल्प के रूप में चयन कर सकते है।


E-Luna की प्रमुख सुरक्षा विशेषताएँ

  1.  इसमें  Dual Tubular Chassis का इस्तेमाल किया गया है जो इसे मजबूती के साथ साथ स्थिरता देता है और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखता है ।
  2.  साइड स्टैंड सेंसर – इसमें साइड स्टैंड सेंसर जैसा सेफ्टी फीचर भी जो साइड स्टैंड को हटाए बिना स्कूटर को स्टार्ट होने से रोकता है। जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
  3. कॉम्बी ब्रेक सिस्टम – इस मोपेड में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है।  जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनता है और इसके साथ ही ब्रेक लॉक लीवर भी दिया गया है। जो सुरक्षा को और भी बढ़ा देता  है।
  4. ग्राउंड क्लीयरेंस – E-Luna में 170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। जिससे यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है।
  5. साड़ी गार्ड – E-Luna में  सुरक्षा की दृष्टि से साडी गार्ड दिया गया है जो पीछे बैठी महिलाओ की साडी को पहिए से दूर रखता है।

E-Luna रंगो की श्रंखला

  E-Luna 5 रंगो  Mulberry Red, Ocean Blue, Pearl Yellow, Sparkling Green, Night Star Black  में लांच  की गई है। 

निष्कर्ष

E-Luna एक शानदार और सस्ती इलेक्ट्रिक मॉपेड है, जो पर्यावरण संरक्षण साथ साथ शहर में यात्रा करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प भी है। यह अपने आकर्षक फीचर्स और किफायती कीमत के कारण भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अगर आप भी  एक इको-फ्रेंडली और किफायती मॉपेड की तलाश में हैं, तो E-Luna आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

E-Luna की और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जा सकते है।

काइनेटिक ग्रीन ऑफिशियल वेबसाइट 

Releated Posts

7 सीटर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का धमाल

दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे कमाल के 3 व्हीलर के बारे में बताएँगे । एक ऐसा  3…

ByByTeamMar 1, 2025

World’s First CNG Scooter Showcased at Mobility Expo 2025

  Mobility Expo 2025 में विश्व के प्रथम CNG स्कूटर को प्रदर्शित किया। यह स्कूटर TVS  मोटर्स  द्वारा…

ByByTeamFeb 14, 2025

सस्ती हुई यामाहा R3 और MT03

अब यामाहा बाइक खरीदना हुआ सस्ता। यामाहा ने अपनी  R3 मॉडल और MT03 की कीमतों में कटौती कर…

ByByTeamFeb 1, 2025